शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर ताले शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत विभाग के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम दो अलग -अलग ज्ञापन एसडीएम प्रियंका भलावी को देकर कर्मचारी हित में उपरोक्त मांगों को शीघ्र स्वीकृत किए जाने की प्रबल मांग रखी है।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ बेगमगंज अध्यक्ष दीपक सोनी के नेतृत्व में संदीपिनी विद्यालय प्रांगण से एकत्रित हुए कर्मचारियों ने रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम प्रियंका भलावी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम शिक्षक पात्रता परीक्षा लिए जाने का विरोध करते हुए पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जबकि दूसरा ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम 23 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया गया है ।
जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से कर्मचारियों के हितों में सभी मांगे शीघ्र स्वीकृत किए जाने की मांग करते हुए आग्रह किया है कि कर्मचारियों के हितों के लिए उनकी नियोजित मांगों को स्वीकार किया जाए।