शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज आईटीआई भवन सभागार में जिला स्तरीय युवा संगम स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। आमंत्रित 9 कंपिनियो में 315 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण कराया, उनमें से 259 का रोजगार के लिए हुए चयन।
रोजगार विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, शासकीय आईटीआई और एनआरएलएम (आजीविका मिशन) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस मेले में जिले भर से सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने किया विशेष अतिथि के तौर पर एसडीएम प्रियंका भलावी मौजूद थी ।
वहीं जनपद पंचायत सीईओ मोघराज मीना , मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन समन्वयक सुधीर सोनी ,जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महा प्रबंधक आशुतोष गुप्ता, सहायक प्रबंधक अरविंद दांगी ,उद्योग विभाग से प्रबंधक दीपशिखा वर्मा, राजेंद्र सिंह रघुवंशी , जिला रोजगार कार्यालय से कैलाश रघुवंशी आईटीआई प्रिंसिपल उमेश बकोरे मौजूद रहे।
नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने नगर की युवा उद्यमी शिवानी राजपूत को मुख्यमंत्री उद्यम योजना में वर्गी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए 8 लाख एवं पीएम स्व-निधि योजना में दो हितग्राहियों सुषमा यादव , सुमित्रा बाई को 25 – 25 हजार के चेक प्रदान किए।
वहीं विभिन्न 9 निजी कंपनियों में श्रीजी केंपस हायरिंग , होम हेल्प सेंटर, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन , शुभम इंटरप्राइजेस , फ्री जॉब ओरिएंटेड ट्रेंनिंग प्रोग्राम , पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड ,पुष्पराज हेल्थ केयर , सागर मैन्युफैक्चरिंग एवं हायरिंग ग्रुप इत्यादि कंपनियों द्वारा ने युवाओं के साक्षात्कार लिए और उनकी योग्यता के अनुसार चयन किया गया।
उपस्थित 9 कंपनियों ने चयन मेले में 315 युवाओं ने पंजीयन कराया था। जिनमें से 259 युवाओं का चयन विभिन्न पदों पर किया गया।
रोजगार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेले में रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बैंकों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु ऋण और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे। जिनका एसडीएम प्रियंका भलावी ने निरीक्षण किया।