Let’s travel together.

धरसीवा की शान बन गया पंडित श्यामाचरण शुक्ल शासकीय महाविद्यालय

0 507

-नए पाठ्यक्रमो के साथ बढ़ी सुविधाएं
-जनभगिदारी समिति के प्रयासों से बिना खर्च के विशाल खेल मैदान भी तैयार
-ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं भी करने लगी आगे की पढ़ाई

सुरेन्द्र जैन धरसीवा/ सांकरा निको
धरसीवा का एकमात्र कालेज शासकीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय क्षेत्र की शान बन गया है तेजी से विकसित हुए इस कॉलेज में नवीन पाठ्यकर्मो के साथ ही तेजी से अन्य सुविधाओ का भी विस्तार हुआ है वहीं जनभागीदारी समिति के प्रयासों से बिना किसी खर्च के लाखों की बचत कर विशाल खेल मैदान का निर्माण भी अंतिम चरण में है।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नीत भूपेश सरकार का सबसे फोकस इस बात की ओर है कि किसी भी गांव की बालिकाएं उच्च शिक्षा से वंचित न रहें ओर मुख्यमंत्री की इसी मंशा के अनुरूप धरसीवा के शासकीय काले में न सिर्फ सुविधाओ का विस्तार किया गया बल्कि विशाल खेल मैदान का भी निर्माण हो रहा है।


सुविधाओ का विस्तार
जनभागीदारी समिति अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने बताया कि कालेज में सुविधाओं का विस्तार करते हुए सर्वप्रथम कुलर पंखा एसी एवं इलेक्ट्रानिक्स समान उपलब्ध कराये गए ।
ब्यूटी पार्लर मैकेनिकल का प्रशिक्षण
कॉलेज में छात्र – छात्राओं के लिये स्कील डेवलपमेंट के अंतर्गत जनभगिदारी समिति के प्रयासों से ब्यूटी पार्लर एवं इलेक्ट्रीक मैकेनिकल का प्रशिक्षण भी शुरू किया गया इसके अलावा विभिन्न विषय के छात्र-छात्रों के लिये पहली बार वैल्यू एडेड कोर्स एवं अन्य गतिविधी कोनफेनस के माध्यम से शुरू हुआ एन एस एस एवं संस्कृत विभाग के लिये संगीत का सामान वादक एवं ड्रेस उपलब्न कराया गया विषय के अन्तर्गत जो भी छात्र छात्रायें बाहर भ्रमण के लिये जाते है उन्हें आर्थिक सहयोग की व्यवस्था एवं कालेज के आसपास गहरे हरे गड्डों को मिट्टी से भरवाकर समतल कराने के बाद बेहतरीन गार्डन गाडर्न बनाया व मालि की नियुक्ति की गई। सभी छात्र- छात्राओं अनुशासन पालन हेतु परिचय पत्र प्रदान किये गए कॉलेज परिसर में सुरक्षा कर्मी की भी नियुक्ति की गई
आधुनिक लेब का निर्माण
कॉलेज में रसायन लैब,भौतिक लैब बाटनी लैब का बेहतरीन ढंग से निर्माण कराया गया।


शरीर फिट रखने जिम की सुविधा
कालेज के विधार्थी हिट रहें फिट रहें इस उद्देश्य से काले में छात्र- छात्राओं के लिये जीम सेटअप भी लगावाया गया है।
शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था
समस्त विषयों के लिये शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था करते हुए 10 शिक्षकों की एवं एकाउट 3 सफाई कर्मी व 3 चपरासीयो की भी वंयवस्था की गई कालेज को साफ सुथरा स्वच्छता में नम्बर वन बनाने हर प्रयास किये गए •
विधायक निधि से कैंटीन
धरसीवा की कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा की विधायक निधी से 3 लाख रूपये कॅनटीन हेतु प्रदान किया गया है जिसका निर्माण अभी शेष है
पार्किंग शेड का निर्माण
वाहन पार्किंग एवं छात्र छात्राओं के दुपहिया सायकल के लिये शेड का निर्माण किया गया
गड्डों को भरकर किया वृक्षारोपण
विद्यालय के आस पास बड़े बड़े गहरे गहरे गढ्डे थे जनभागीदारी समिति ने मिट्टी से फीलिंग करा कर वहां वृक्षारोपण जिससे हरे भरे वृक्ष ओर फूलों के पौधों से कालेज परिसर की सुंदरता मनोहारी हो गई।
लाखों के कार्य जनभगिदारी से कराने के बाद आज महाविद्यालय के पास 11 लाख से बढ़ कर लगभग 19 – 20 लाख रुपये हैं।


खेल प्रतिभाओं के लिए विशाल खेल मैदान
महाविद्यालय की छात्राये प्रदेश स्तरीय खेल में भाग लेने जाते है जिसे खेलने के लिये उचित मैदान नहीं एवं छात्र छात्रायें एवं स्टाप कर्मचारी द्वारा पिछले कई वर्षों से मैदान बनाने विचार किया जा रहा था। लेकिन उपयुक्त जगह नहीं होने के कारण मैदान नहीं बन पा रहा था लेकिन जनभागीदारी समिति एवं महाविद्यालय अधो संरचना बैठक रख कर जहा पर राखड का पहाड़ एवं जंगल नुमा जगह है वहा पर खेल मैदान बनाने का निर्णय लिया गया जिस जगह से राखड उड़ कर बिल्डिंग के अंदर आने का बहुत बड़ा समस्या था और यहा से राखड उड़ कर भायनक रूप से गाव की ओर जाता था। जिसे गाव के जनता के द्वारा मौखिक रूप से कॉलेज प्रशासन व जनभागीदारी को अवगत कराया गया था। यह एक बहुत बड़ी समस्या थी उसमें निशुल्क निर्माण हेतु कार्य सौपा गया जिसमें पहाड़ नुमा राखड़ को समतल कर उसके उपर मिट्टी, मुरूम एवं चारों तरफ वृक्षारोपण कर मैदान बनाने का कार्य शुरू किया गया जो अंतिम चरण में है।
जनभगिदारी समिति अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व सरकार के समय यहां के मुरम निकालकर फेक्ट्रियो की राखंड डंप की गई थी जो एक बड़ी मुसीबत बनी हुई थी इससे भूजल भी दूषित होने लगा था एवं तेज हवा में उड़कर वह राखड़ आसपास ग्रामीणो को भी मुसीबत बन गई थी राखड़ से आप पास के ट्युब वेल को पीएचई विभाग के द्वारा भी जांच किया गया है जिसमें पानी दुषित पाया गया है भूजल को दूषित होने से बचाने के साथ ही किस तरह इसे खेल मैदान बनाया जाए इसके लिए जनभागीदारी समिति ने सार्थक प्रयास किये जिसमे कुछ लोगो के विरोध का सामना भी करना पड़ा बाबजूद इसके जनभगिदारी समिति ने विशाल खेल मैदान बनवाया जिसका निर्माण अंतिम चरण में है पंडित श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय, लगभग 10 एकड़ आबंटित भूमि में है , जिसमें लगभग 1 एकड़ में कालेज बिल्डिंग एवं छात्रावास निर्मित है, 2019-20 में जनभागीदारी समिति के गठन के बाद 9 एकड़ कालेज परिसर जो राखड़ से भरा गड्ढा युक्त क्षेत्र था कालेज के निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग के सामने बड़े-बड़े गड्डे एवं मूलभूत सुविधाओं का अभाव था अब यहां लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध हुई जनभागीदारी समिति ने निर्णय लिया कि जन सहयोग से छात्र – हित में कार्य करेगे ।
कालेज में पीजीडीसीए में 60 सीटें कम्प्यूटर एवं शिक्षक सहित निः शुल्क प्रारंभ हुआ कालेज बिल्डिंग एव परिसर में चित्रकारी एवं पेटिंग का कार्य किया गया
सीट में वृद्धि
छात्र-छात्राओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्षों में सीट में वृद्धि एवं पीजी क्लासेस प्रारंभ किया
धरसीवा की पहचान बना कालेज
उपसरपंच साहिल खान ने कहा कि पंडित श्यामाचरण शुक्ल शासकीय कालेज धरसीवा की पहचान है प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से धरसीवा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा है कालेज भी तेजी से विकसित हुआ आज यह कालेज बी ग्रेड में है
विशाल खेल मैदान का निर्माण अंतिम चरण में है।
प्रभारी प्राचार्य ने कहा खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका
प्रभारी प्राचार्य शबनूर सिद्दीकी ने कहा कि हमारा धरसीवा कालेज का वी ग्रेड श्रेणी में आ चुका है इस महाविद्यालय में 1570 विद्यार्थी हैं अनेक छात्राएं नेशनल लेबल पर खेलकूद में नाम रोशन कर चुकी हैं जनभगिदारी समिति के प्रयास से निःशुल्क रूप से विशाल खेल मैदान का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है इससे भविष्य में खेल प्रतिभाओं को ओर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811