Let’s travel together.

तीसरी बार PM पद संभालने के बाद कल इटली रवाना होंगे मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

0 84

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी गुरुवार 13 जून को इटली रवाना होंगे. केंद्र में तीसरी बार एनडीए सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली विदेश यात्रा होगी. प्रधानमंत्री 14 जून को इटली में G7 सम्मेलन में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की ये यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब रूस-यूक्रेन युद्ध और गहरा चुका है, इजरायल-हमास संघर्ष के नतीजों को सबने देखा है. प्रधानमंत्री मोदी के अलावा दुनिया के कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे और इन ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

जानकारी के मुताबिक G7 सम्मेलन में जिन देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे, उनमें हैं – यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन, फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो. वहीं G7 सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के भी आने की संभावना है.

तीसरी बार PM बनने के बाद पहली विदेश यात्रा

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया है कि इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून को 50वें G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. यह सम्मेलन इटली के अपुलिया में आयोजित किया गया है. विदेश सचिव ने ये भी बताया कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है. इससे भारत के साथ-साथ ग्लोबल साउथ के अहम मुद्दों पर भी दुनिया के बड़े नेताओं के साथ उन्हें जुड़ने का मौका मिलेगा.

G7 शिखर सम्मेलन में ये मुद्दे होंगे प्रमुख

पीएम की यात्रा के संबंध में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि G7 सम्मेलन में भाग लेने आए अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात और वार्ता होगी. सम्मेलन में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, दक्षिण अफ्रीकी की समस्या जैसे मुद्दे प्रमुख होंगे. साथ ही यहां रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य-पूर्व के हालात पर भी गंभीर मंथन होगा. विदेश सचिव के मुताबिक इस दौरान धानमंत्री मोदी की इटली के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी.

पिछले साल हिरोशिमा में हुआ शिखर सम्मेलन

G7 अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान जैसे देशों का समूह है. वर्तमान में G7 की अध्यक्षता इटली संभाल रहा है. लिहाजा शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी इटली ही कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल हिरोशिमा में आयोजित G7 समिट में हिस्सा लिया था. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान शिखर सम्मेलन की तय बैठकों के अलावा जेलेंस्की के साथ-साथ दुनिया के कई प्रमुख देशों के नेताओं से मुलाकात की थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811