– गुरूवार को गैरतगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में होगा,
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायसेन के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गैरतगंज के तत्वावधान में गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी गैरतगंज के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय राय एडवोकेट ने बताया कि धरना प्रदर्शन दोपहर 12 बजे मुख्य बस स्टैंड गैरतगंज पर आयोजित किया जाएगा। आंदोलन में महंगी शक्कर, ई 20 पेट्रोल, बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर तथा बढ़े हुए बस किराए सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। शक्कर की बढ़ती कीमतों, महंगे गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल से जुड़े खर्चों के कारण मध्यमवर्ग एवं गरीब परिवार परेशान हैं। वहीं E20 पेट्रोल को लेकर भी कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।
बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी होगा प्रदर्शन
धरना प्रदर्शन में बिजली के बढ़ते बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर भी विरोध दर्ज कराया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में वृद्धि और मनमानी की शिकायतें सामने आ रही हैं। पार्टी द्वारा इन समस्याओं का निराकरण किए जाने की मांग की जाएगी।
इसके अलावा बस किराए में वृद्धि का मुद्दा भी आंदोलन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि बढ़ते किराए का सीधा असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं , कांग्रेस कमेटी के सभी प्रकोष्टो के पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मुख्य बस स्टैंड पहुंचकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। नेतृत्व एडवोकेट संजीव राय अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गैरतगंज करेंगे