Let’s travel together.

देवास नगर निगम के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंकी

0 329

वार्ड 26 में रवि जैन का तूफानी जनसंपर्क

नितिन गुप्ता देवास

देवास । देवास नगर निगम के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक दी । 13 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए प्रचार का शोर सोमवार शाम थम गया। इससे पहले महापोर और पार्षद प्रत्याशियों ने तूफानी जनसंपर्क कर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की । देवास नगर निगम में महापौर तथा 45 वार्ड पार्षदों के होने वाले चुनाव में सबसे अधिक चर्चा में देवास का वार्ड क्रमांक 26 है, जहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रवि जैन और कांग्रेस की अलका शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है । शहर के सबसे विकसित माने जाने वाला यह क्षेत्र में प्रत्याशियों की घोषणा के दिन से ही सुर्ख़यों में हैं । इस वार्ड में हाईटेक चुनाव प्रचार ,युवाओं और महिलाओं द्वारा टोलियों में प्रचार जन चर्चा का विषय बना हुआ है ।

देवास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 से भाजपा के युवा प्रत्याशी रवि जैन अपनी सामाजिक संस्था संस्था सिद्धिविनायक के जरिए आम लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं । कोरोना काल में उनके द्वारा की गई जनसेवा और उनकी संस्था द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन उनकी पहचान बनी हुई हैं । यही कारण है कि रवि जैन के प्रचार में जहां एक और युवाओं की टोली लगी हुई है तो दूसरी ओर महिलाओं द्वारा डोर टू डोर जनसंपर्क भी लोगों को भा रहा है । रवि जैन के समर्थन में देवास विधायक गायत्री राजे पवार और देवास रियासत के महाराज विक्रम सिंह द्वारा भी पूरी ताकत झोंक दी हैं । प्रचार के अंतिम दिन वार्ड मोती बंगला,शिवाजी नगर,सिविल लाइन्स इलाके में रवि जैन ने तूफानी जनसम्पर्क कर समस्त वार्ड निवासियों से विजयी आशीर्वाद देने की अपील की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811