– 19 प्रतिभागियों ने डिजिटल बोर्ड पर दी प्रस्तुति, अंजली सोनी प्रथम
– 30 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, दक्ष पराशर को द्वितीय स्थान
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय स्तरीय डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “2047 में शिक्षा की परिकल्पना” रहा।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. पवन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं डॉ. अंजुम खान, डॉ. वंदना सोनी और डॉ. गीतांजलि गोस्वामी की देखरेख में आयोजित हुआ। इसमें लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विषय आधारित प्रतियोगिता में 19 प्रतिभागियों ने डिजिटल बोर्ड के माध्यम से प्रस्तुति दी।
समापन अवसर पर प्रो. मंजू वर्मा, प्रो. देवेंद्र आर्य और प्रो. जमाल गुरसेल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अंजली सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र दक्ष पराशर ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
इस अवसर पर डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. अंजुम खान, डॉ. वंदना सोनी, डॉ. गीतांजलि गोस्वामी एवं डॉ. देवेंद्र आर्य उपस्थित रहे।