सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सुल्तानगंज में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों ने सहभागिता की। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया गया।
नवदुर्गा, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए सुल्तानगंज पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। शांति समिति की बैठक में नागरिकों और व्यापारियों से त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की गई। त्योहारों पर सभी समुदायों की सहभागिता और सहयोग को शांति व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।