Let’s travel together.

विदिशा कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेल रहे आरोपियो को किया गिरफ्तार

0 93

विदिशा।थाना कोतवाली विदिशा को पुलिस अधीक्षक विदिशा डा. श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिहं राजपूत, थाना प्रभारी सिविल लाईन योगेन्द्र सिंह दांगी व उनकी टीम को अवैध रूप से जुआ खेल रहे आरोपीगणों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।


जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली विदिशा अंतर्गत 08 फरवरी की रात्रि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पुतली घाट बेतवा नदी के किनारे विदिशा बसीम खान निवासी खाई रोड बड़ा बाजार विदिशा द्वारा जुआ खिलाया जा रहा हैं सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दो टीम गणित की गयी एवं मौके पर पहुँचकर दबिश दी गयी रात्री का समय होने एवं नदी का किनारा होने से जुआ खेलते लोगों को पकड़ा गया एवं अन्य कुछ लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये उक्त कार्यवाही थाना कोतवाली विदिशा के अपराध क्रमांक 96/2023 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गयी जिसमें आरोपीगण 01.-राकेश किरार निवासी अहमदपुरा रोड विदिशा, 02.-हिमांशु दांगी निवासी आज्ञाराम कालोनी विदिशा, 03.-रोहित यादव निवासी बस स्टैण्ड विदिशा, 04.-रोहित अहिरवार निवासी आज्ञाराम कालोनी विदिशा, 05.-आशीष राजपूत निवासी टीलाखेड़ी विदिशा, 06.-योगेश सूर्यवंशी निवासी टीलाखेडी विदिशा को विधिवत् गिरफ्तार किया गया जिनसे ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 6950/- रूपये व 11 दो पहिया वाहन कीमती करीबन 10,65,000/- कुल कीमती 10,71,950/- रूपये की मशरूका जप्त की गयी जिसमें गिरफ्तारी आरोपीगण से पूछताछ कर जुआ खिलाने वाले व्यक्ति बसीम खान व अन्य लोग रात्री अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये जिनकी गिरफ्तारी होना शेष हैं ।


उक्त कार्यवाही मे आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिहं राजपूत, थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन योगेन्द्र सिंह दांगी, उनि रणवीर सिंह, प्र.आर. सिकंदर बेग, आर. भूपेन्द्र शर्मा, आर. लक्की सिंह, आर. राजकुमार बघेल, आर. शिवम गुर्जर, आर. गोलू रघुवंशी एवं सैनिक राजपाल सिंह का विशेष योगदान रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811