Let’s travel together.

पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश

0 7

– मतदाता सूची में नाम जुड़वाने जिले भर में विशेष शिविर, 9 अक्टूबर तक चलेंगे

– 18 वर्ष पूरे करने वाले नए मतदाताओं ने भरे फॉर्म-6, ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के निरंतर अद्यतन के तहत जिले की पांचों विधानसभा करैरा, पोहरी, शिवपुरी, पिछोर एवं कोलारस के मतदान केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 से 9 अक्टूबर तक चलेंगे।

इनका उद्देश्य 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ना है। अभियान के तहत पात्र नागरिक बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर फॉर्म-6 भर सकते हैं। अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं का बीएलओ द्वारा भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है।

पुरानी शिवपुरी पीएसक्यू लाइन शासकीय विद्यालय में पदस्थ बीएलओ दिलीप जैन ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ रहे हैं और आवश्यक जानकारी दे रहे हैं।

युवाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए हायर सेकंडरी स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में भी शिविर लगाए जा रहे हैं। Voter Helpline App और http://voters.gov.in पोर्टल के जरिए ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के युवा अर्चित जाटव और रिषिका सेन ने बताया कि उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भर दिया है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में वोट डालना बहुत जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811