त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा
देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को देखते हुए सांची पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और त्योहारों के दौरान नागरिकों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देना रहा।
बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, तहसीलदार सुरेश सिंह, सांची थाना प्रभारी राम विलोचन शर्मा, समाजसेवी कमल किशोर पटेल सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के प्रमुख बिंदु
साफ-सफाई व्यवस्था पूजा पंडालों, प्रमुख मार्गों और विसर्जन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश नगर परिषद को दिए गए।बिजली एवं पेयजल पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
समस्याओं का समाधान नगर में जहां भी आवागमन या अन्य बुनियादी समस्याएं हैं, उन्हें त्योहार शुरू होने से पहले दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।सुरक्षा एवं सौहार्द: थाना प्रभारी ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों व अधिकारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।