स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, नीट पेपर लीक के विरोध में निकला कैंडल मार्च
बिरगांव के 40 वार्डों में चलेगा जनआवेदन अभियान, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : कांग्रेस
सुरेंद्र जैन धरसीवा
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व एवं रायपुर ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को बिरगांव में जिला स्तरीय बैठक एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
महापौर निवास, बिरगांव में आयोजित बैठक में “स्मार्ट मीटर हटाओ–जनआवेदन अभियान” की विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिरगांव नगर निगम के सभी 40 वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम उपभोक्ताओं से जनआवेदन प्राप्त करेंगे तथा स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों, तकनीकी खामियों और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए राहत नहीं बल्कि आर्थिक बोझ बन गया है। प्रदेशभर से बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रत्येक वार्ड तक पहुंचेगी और जरूरत पड़ने पर इस जनआंदोलन को और तेज करेगी।
रायपुर ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी है। स्मार्ट मीटर के कारण हो रही परेशानियों को किसी भी कीमत पर अनदेखा नहीं होने दिया जाएगा। बिरगांव के सभी 40 वार्डों में घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और जनआवेदन के माध्यम से सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाई जाएगी। यदि सरकार ने आम उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन करेगी।
बिरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण आम उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ा है। कांग्रेस का जनआवेदन अभियान जनता की आवाज को मजबूती देगा। नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
बैठक के उपरांत नीट पेपर लीक प्रकरण एवं उससे आहत होकर 19 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं के विरोध में जिला स्तरीय कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च व्यास तालाब से प्रारंभ होकर आडवाणी स्कूल होते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर समाप्त हुआ। वहां उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा छत्तीसगढ़ की बेटी सुश्री हरिका राव को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर पंकज शर्मा ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के लाखों युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। वर्षों की मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का विश्वास परीक्षा प्रणाली से डगमगा रहा है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।
महापौर नंदलाल देवांगन ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी किसी भी राष्ट्र के भविष्य की नींव होती है। पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के सपनों पर सीधा प्रहार हैं। सरकार को ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई कर विद्यार्थियों का विश्वास पुनः स्थापित करना चाहिए।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताएं गंभीर चिंता का विषय हैं। कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करती रहेगी।
कार्यक्रम में योगेंद्र सोलंकी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कृपाराम निषाद सभापति नगर निगम बिरगांव बिरगांव हीरेंद्र देवांगन हरिशंकर निषाद जिला पंचायत सदस्य रायपुर चूड़ामणि साहू जयंत साहू पार्षद नगर निगम रायपुर दुर्गा राय संतोष कोसरिया दुर्गेश वर्मा बरखा लोकेश साहू के रोसैय्या परमानंद साहू अविनाश नियाल, ऊबारन बंजारे इकराम अहमद मोहम्मद रियाज,, छबी धीवर सतीश सिह परमानंद पटेल, नंदू चंद्राकर ,सुदन सिकली, मंडल अध्यक्ष लखन साहू बाबा खान ज्वाला गोस्वामी,डॉ पात्रे,डिकेन्द सिंन्हा बैसाखु सागर रितेश सिंह ,राजु सिन्हा, डॉ प्रीतराम साहू,आषिश यादव , रानी गोस्वामी,पुजा जांगड़े, सुषमा वर्मा, फिरोज,आलम, नारायण सिंह,राजेन्द्र साहू , डॉ नरोत्तम ,रमेश प्रीत राम साहू संतोष कोसरिया साहू,पीकेशर बंदे कोमल राजेन्द्र कुर्रे,आदिय सोनी रामकुमार , अजय शुक्ला आयुष वर्मा अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।