Let’s travel together.

मदीना होटल में आंटे की लोई पर थूककर रोटियां बना रहा था नसीरुद्दीन, वीडियो वायरल होने पर हुआ गिरफ्तार

135

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) के एक होटल में तंदूरी रोटी बनाते समय आटे पर थूकने (Spitting on Chapati) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोटी बनाते समय आंटे की लोई पर बुजुर्ग थूक रहा है। पूरा मामला टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसोंडा इलाके में स्थित मदीना होटल (Madina Hotel) का बताया जा रहा है।

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के फेसबुक पेज पर इस वायरल वीडियो को पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही हिंदू रक्षा दल ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। हिंदू रक्षा दल ने बकायदे वीडियो वायरल कर लोगों से होटल में जाने से परहेज करने की भी अपील की है।

वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मदीना होटल कर्मचारी बिहार निवासी नसीरुद्दीन को गिरफ्तार (Nasiruddin Arrested) कर लिया गया है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब तंदूरी रोटी सेंकते समय आंटे की लोई पर थूकने का वीडियो सामने आया हो।

बता दें कि इससे पहले मेरठ में पिछले साल 12 दिसंबर को थूककर रोटियां सेंकने का मामला सामने आया था। आरोपी की पहचान कारीगर शोएब निवासी गप्पी वाली मोहल्ला मुन्नालाल के रूप के रूप में की गई थी। यही नहीं, बिजनौर जनपद के अफजगढ़ क्षेत्र में कासमपुर गढ़ी बस स्टैंड के पास एक होटल पर रोटियों पर थूककर सेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811