Let’s travel together.

धरसीवा ओर सिलतरा थाना में कोटवारों की हुई बैठक,प्रवासी भारतीयों ओर किरायेदारी को लेकर अहम निर्देश

0 94

   सुरेंद्र जैन धरसीवा

पुलिस थाना धरसीव ओर सिलतरा में शनिवार को अपने अपने थाना क्षेत्र के सभी कोटवारों की बैठक आयोजित की गई जिसमें धरसीवा थाना प्रभारी राजेन्द्र दीवान ओर सिलतरा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने कोटवारों को महत्पूर्ण निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक धरसीवा थाना क्षेत्र के चालीस गांव के कोटवार एवं सिलतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्यारह गांव के कोटवार बैठक में सामिल हुए पुलिस थाना धरसीवा एवं सिलतरा में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान एवं थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने सभी कोटवारों को अपने अपने गांव में रहने वाले किरायेदारों की सूचना देने मुसाफिरों की सूचना देने एवं प्रवासी भारतीयों की पहचान कर तत्काल थाना में सूचना देने के निर्देश दिए हैं

ज्ञात रहे कि कुछ समय पूर्व सिलतरा की एक फैक्ट्री में नाम बदलकर काम करते हुए बिहार प्रांत का पच्चीस हजार का इनामी अपराधी पकड़ा गया था जिसे सिलतरा पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर बिहार पुलिस अपने साथ ले गई थी औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां देश के कई राज्यों के लोग उद्योगों में काम करते हैं जो आसपास के गांवों में ओर फैक्ट्रियों के परिसर में कालोनियों में रहते हैं ऐसे में उनमें से कहीं कोई प्रवासी भारतीय या अपराधी तो नहीं यह जानना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है लेकिन किरायेदारों की जानकारी पुलिस को मकान मालिकों द्वारा उपलब्ध न कराने से अक्सर अपराधी भी नाम बदलकर रहते हैं अब पुलिस ने किरायेदारों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811