रामलीला मैदान में शुरू हुई साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा
सी एल गौर रायसेन। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर बुधवार को गंजा यार श्री हनुमान मंदिर से कलश शोभा यात्रा निकाली गई जोकि विमान मार्गो से होते हुए कथा स्थल रामलीला मैदान पहुंची। कलश शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया ।

वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक पंडित रविंद आचार्य व्यास जी महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। सभी धर्म प्रेमियों से श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य जिजवान पत्रकार अनिल सक्सेना सहित कथा आयोजकों ने श्रीमद्भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म का लाभ उठाने की अपील की है ।