Let’s travel together.

तीन दिन बाद मिला उफनती नदी में बहे युवक का शव

0 318

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में सेमरी नदी की रपटे से बाइक निकालने के दौरान तेज बहाव में बह गए युवक का शव घटना के तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया। शव घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर नदी किनारे मिट्टी में दबा मिला। मृतक की पहचान नैन विलास निवासी राजेश बैरागी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय राजेश अपनी बाइक सहित नदी के तेज बहाव में बह गया था। रेस्क्यू दल ने पहले ही उसकी बाइक नदी से बरामद कर ली थी, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका था। लगातार तीन दिन तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद आखिरकार उसका शव बरामद हुआ।

राजीव उईके थाना प्रभारी बेगमगंज ने बताया कि रेस्क्यू अभियान में जिला मुख्यालय से पहुंची टीम, स्थानीय पुलिस और गोताखोर लगातार जुटे रहे। काफी मशक्कत के बाद शव मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

राजेश अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था। उसके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घर पहुंचने की जल्दबाजी और उफनती नदी को पार करने का जोखिम एक युवा की जिंदगी पर भारी पड़ गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811