Let’s travel together.

घर पर बोर हुआ तो भांजा-भांजी को साथ ले गया मामा, ट्रेन में बैठाया…फिर इस हाल में मिले तीनों

0 118

राजस्थान के बाड़मेर से घर पर बिना बताए निकले तीन नाबालिग बच्चों को जीआरपीएफ पुलिस ने नागौर रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर लिया. तीनों बच्चे घर से ट्यूशन के लिए निकले और रेल में बैठे नागौर आ गए. तीनों नाबालिग में बड़ा बच्चा जो नागौर के चाऊ गांव का है. वो अपनी बहन के ससुराल बाड़मेर में पढ़ाई करने के लिए गया था. इस दौरान वहां पर उसका मन नहीं लगा, तो वो घर पर बिना बताए अपनी बहन के दो बच्चों को साथ लेकर ट्यूशन का बता कर घर से निकल गया और बाड़मेर रेलवे स्टेशन से जोधपुर के लिए ट्रेन में बैठ गया.

बच्चे घर से गायब हुए तो परिजनों ने बाड़मेर पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया. बाड़मेर पुलिस ने फिर प्रदेश भर के थानों, रेलवे स्टेशन और पुलिस चौकियों पर बच्चों की फोटो भिजवाईं. कई टीमों को बच्चों की तलाश में लगाया गया.

चौकी इंचार्ज को हुआ शक

इस दौरान तीनों बच्चे नागौर के रेलवे स्टेशन पर करीब सात बजे भटिंडा पैसेंजर गाड़ी से उतरे. वहां जीआरपीएफ नागौर रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज रामेश्वर राड को बच्चे संदिग्ध लगे, जिस पर बच्चों से पूछताछ की. पूछताछ में बच्चों ने अपना नाम पता सही बता दिया.

पुलिस और परिजनों को दी जानकारी

इसके बाद रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज रामेश्वर राड ने बाड़मेर रेलवे पुलिस चौकी को इनकी सूचना दी. बच्चों के परिजनों को भी जानकारी दी. नागौर रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज रामेश्वर राड ने बताया कि बच्चे सही सकुशल मिले. उनको खाने, पीने का लिए भी दिया गया. बच्चों के परिजन उन्हें लेने के लिए पहुंच रहे हैं. जैसे ही वे लोग पहुंचेंगे, बच्चों को उन्हें सौंप दिया जाएगा. उधर, बच्चों के घर वालों ने भी अब राहत की सांस ली है. बच्चों के गायब होने के बाद से ही वो लोग टेंशन में थे.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811