सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाजनक गैस कनेक्शन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनपद पंचायत धरसीवां के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष केशरवानी ने BPCL के 10 किलोग्राम क्षमता वाले जिप लाइट गैस कनेक्शन का प्रथम हितग्राही बनकर इस सुविधा का लाभ लिया।
इस अवसर पर आकाश भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर श्री आकाश तिवारी द्वारा श्री आशीष केशरवानी को गैस कार्ड एवं सिलेंडर प्रदान किया गया।
इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में जिप लाइट गैस कनेक्शन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधाजनक गैस कनेक्शन का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लोगों को गैस कनेक्शन की सुविधा की जानकारी देते हुए इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाजनक गैस सेवाओं के विस्तार और आमजन को नई सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।