Let’s travel together.

अलविदा जुमा पर रोजेदारों ने मांगी अमन चैन की दुआ

0 662

रमजान के आखिरी जुमा पर मसजिदों में नमाजियों की उमड़ी भीड़
-सलामतपुर ईदगाह पर सुबह 7:30 पर होगी ईद की नमाज़

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रमजान के आखिरी जुमा पर शुक्रवार के दिन सलामतपुर, दीवानगंज, बेरखेड़ी चौराहा, सांची सहित आसपास क्षेत्रों की मसजिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मसजिदों के बाहर और छतों पर भी नमाज पढ़ने की व्यवस्था की गई। जामा मस्जिद के पेश इमाम नसीम अहमद ने जुमे की तकरीरों में रोजा, फितरा, जकात के संबंध में जानकारी दी। और ईद की नमाज़ का समय तय किया गया। सलामतपुर ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। नमाज के बाद देश और दुनिया में खुशहाली, भाईचारे और अमन चैन की दुआ कराई गई। जुमा तकरीरों में कहा गया कि रमजान के महीने के दौरान रोजेदारों में भूख, प्यास समेत हर तरह की सख्ती बर्दाश्त करने की आदत हो जाती है। रमजान का मकसद यह है कि लोग दूसरों की तकलीफों को समझें। लोग दूसरों की मदद अपने सामर्थ्य के अनुसार करते रहें जिससे कोई भी जीवन के लिए जरूरी चीजों से वंचित न रहे। लोग फितरा-जकात जरूर निकालें। पेश इमाम ने इसकी अहमियत बताई। उलेमा ने बताया कि यदि आपका रिश्तेदार गरीब हो और वह शर्म की वजह से अपनी तकलीफ न बताता तो हो तो अन्य तरह से उसकी मदद करें। नेक-नीयती जरूरी है। वहीं फितरा ईद की नमाज से पहले दें। और लोगों से कहा गया कि जिस तरह रमजान में इबादत की है उसी तरह पूरे साल करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811