Let’s travel together.

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जनजागरण अभियान 

0 45

 रायसेन के रामपुर बम्होरी टोला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ईंट भट्टों पर काम करने वाले 12 बाल श्रमिकों को किया रेस्क्यू 

सी एल गौर रायसेन

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन्स अलायंस के सहयोग तथा श्रम विभाग की एसओपी के अनुसार विभागीय समन्वय के साथ 01 जून से 30 जून तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रायसेन नगर के समीप स्थित अभावग्रस्त एवं बाल श्रम संभावित बस्ती रामपुर बम्होरी टोला, ग्राम पंचायत पठारी में के एस एस द्वारा जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती ममता पटेल रहीं।

कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय में किया गया, जिसमें महिलाओं, बच्चों एवं समुदाय के अनेक सदस्यों ने भाग लिया।इस अवसर पर श्रीमती ममता पटेल ने कहा कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से श्रम कराना कानूनी अपराध है तथा ऐसे मामलों में नियोक्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि सरकार द्वारा 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया गया है। बच्चों को यूनिफॉर्म, किताबें, साइकिल तथा विद्यालय में पोषण आहार जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के हाथों में पढ़ाई की उम्र में किताबें होनी चाहिए, श्रम के औजार नहीं।

कार्यक्रम के दौरान एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन परियोजना के रायसेन जिला समन्वयक अनिल भवरे ने चिन्हित बाल श्रमिकों के परिजनों से संवाद किया और बच्चों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की। चर्चा के दौरान कुछ परिजनों ने स्वीकार किया कि बच्चे कभी-कभी ईंट भट्टों पर कार्य करने चले जाते हैं।अभियान के अंतर्गत चिन्हित किए गए 12 बच्चों को बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती ममता पटेल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बच्चों एवं उनके परिजनों की काउंसलिंग करते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र से नियमित रूप से विद्यालय भेजने का संकल्प कराया तथा बाल श्रम नहीं करने की शपथ दिलाई।सपोर्ट पर्सन शिवनारायण सराठे एवं क्षेत्र समन्वयक राजकुमार साहू ने लगातार फील्ड में कार्य कर बच्चों को चिन्हित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दोनों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सतत भ्रमण कर समुदाय से संवाद स्थापित किया और बाल श्रम की स्थिति में रह रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सक्रिय प्रयास किए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811