चारों धाम की पवित्र तीर्थ यात्रा कर लौटे भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा का जिला कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने साल श्री फल एवं पुष्पहार पहनाकर किया स्वागत
सी एल गौर रायसेन
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा पवित्र चारों धाम की तीर्थ यात्रा यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम, केदारनाथ धाम एवं बद्रीनाथ धाम की 10 दिवसीय यात्रा के बाद बापस रायसेन लौटने पर जिले के अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्री शर्मा का शाल श्रीफल एवं पुष्पहारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन पर खुशी व्यक्त करते हुए उनकी सफल तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने चारों धाम तीर्थ यात्रा के दौरान लिए अनुभव के कई धार्मिक संस्मरण भी सुनाए। श्री शर्मा ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए प्रेम स्नेह के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के प्रति आभार जताया।
