Let’s travel together.

मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

0 224

ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

मप्र कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार टप्पा तहसील में  तहसीलदार की अनुपस्थिति में उनके रीडर राजेश गीते को सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि न ई पेंशन योजना में वर्ष 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों को शामिल किया जाये सरकार से  हमेशा से कर्मचारियों के हित में अपेक्षा की जा रही है कि वह अपने कर्मचारियों के लिए आदर्श नियोक्ता वह नागरिकों के लिए संरंक्षण की भूमिका निभाये। कोई भी कर्मचारी चाहे वह शासकीय सेवा में हो अथवा निजी सेवा में अपनी सेवा निवृत्त रहने तक अपने कर्तव्य का निर्वहन करता है सेवा निवृत्त होने पर तथा अक्षम होने पर उसके सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो जाती है  इस मामले में हमेशा कर्मचारियों के संगठन मांग उठाते रहे हैं वर्ष 2004 के बाद के बाद भर्ती कर्मचारियों को पेंशन योजना की गारंटी नहीं मिल पाती है कर्मचारियों को पेंशन योजना से दूर रखा गया है जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ रहा है सरकारी  कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के आव्हान पर मप्र राज्य कर्मचारी संघ मांग करता है कि एमपीएस को समाप्त कर  पुरानी पेंशन योजना लागू की जाये।एमपीएस के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन की गारंटी प्रदान की जाये तथा वेतन 50 से कम न हो वह पेंशन को प्राइज इंडेक्स से जोड़ा जाये जिससे कर्मचारी अपना जीवन यापन  कर सके। ज्ञापन देने वालों में विशेष रूप से राकेश सिंह राजेश बघेल रमेश कुमार आर्य मनोज श्रीवास्तव  राजेंद्र सिंह रघुवंशी  मिर्जा सुलेमान बेगके एन शर्मा बद्री प्रसाद सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811