Let’s travel together.

महिला हिंसा मुक्ति के लिए जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी: भारत विकास परिषद का कार्यक्रम

0 70

– शिवपुरी में महिला हिंसा निवारण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अधिकारों और सहायता सेवाओं की दी जानकारी

-आर्थिक आत्मनिर्भरता से ही महिलाओं को मिलेगा हिंसा के खिलाफ आत्मबल: बाल संरक्षण अधिकारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

महिला हिंसा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता के साथ-साथ महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। यह बात भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा आयोजित महिला हिंसा निवारण एवं जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने कही।

कार्यक्रम न्यू ब्लॉक महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

बाल संरक्षण अधिकारी राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि महिला हिंसा सामाजिक विकास की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। जागरूकता की कमी के कारण कई महिलाएं हिंसा सहन करती रहती हैं और आवाज नहीं उठा पातीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण महिलाओं को आत्मविश्वास देता है और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का आत्मबल प्रदान करता है। इसलिए महिलाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के प्रयास तेज करने होंगे।

वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक कंचन गौड़ ने घरेलू हिंसा और अन्य प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं के पुनर्वास की प्रक्रिया और वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली चिकित्सा, कानूनी, पुलिस और मनोवैज्ञानिक सहायता सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संकट में फंसी कोई भी महिला 24 घंटे सेंटर की मदद ले सकती है।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गणेश धाकड़ ने परिषद द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सचिव अमित सहगल ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सरला वर्मा, प्रीति जैन, रवजीत ओझा सहित परिषद के सदस्य और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811