Let’s travel together.

हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे

0 82

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के साप्ताहिक हाट बाजार में  पुलिस ने सघन गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में एएसआई रामकिशोर उईके, पुष्पेंद्र सिंह, संदीप रघुवंशी, परितोष सहित पुलिस बल ने बाजार में पैदल भ्रमण किया और व्यापारियों से संवाद स्थापित किया।

गश्त के दौरान चौकी प्रभारी ने स्थायी एवं अस्थायी दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैमरे लगने से चोरी, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी तथा किसी भी वारदात की स्थिति में फुटेज के आधार पर आरोपियों तक शीघ्र पहुंचा जा सकेगा।

पुलिस ने व्यापारियों से अपील की कि बाजार में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करने की भी बात कही गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार पहले दीवानगंज हाट बाजार में चोरी की घटनाएं अधिक होती थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से पुलिस द्वारा लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाए जाने के कारण चोरी की वारदातों में उल्लेखनीय कमी आई है। व्यापारियों और ग्रामीणों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए इसे बाजार की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि सभी दुकानदार सीसीटीवी कैमरे लगाते हैं और पुलिस की गश्त इसी तरह जारी रहती है, तो बाजार में अपराधों पर और अधिक प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा तथा व्यापारियों और ग्राहकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811