रायसेन।प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन जिला रायसेन के सभी पेंशनर्स व्दारा ज्वलंत लंबित समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने दो घंटे का धरना-प्रदर्शन किया तत्पश्चात पैदल रेली के रुप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम रायसेन कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

जिसमें मुख्य मांगें इस प्रकार हैं –
1- मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 (6) को समाप्त किया जाए।
2- अभी राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार कैशलेश बीमा की योजना लागू की जा रही है परन्तु प्रीमियम के रूप में कर्मचारियों से 1% और पेंशनर्स से 4% लेने का प्रावधान किया गया है। निवेदन है कि या पेंशनर्स से कोई भी प्रीमियम नहीं लिया जावे अथवा पेंशनर्स से अधिक लेना तो अन्याय पूर्ण है।
3- पेंशनर्स को रुके देय आर्थिक लाभ महिनों बाद विलंब से दिये जाते हैं जो समय पर दिए जावे।
4- कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स को उपादान राशि का भुगतान किया जावे।
5- लंबित 2% डी आर का भुगतान शीघ्र किया जाय।
ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गिरधारी लाल शाक्य,बरिष्ठ उपाध्यक्ष पी एन साहू,भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष एम एल राठोरिया, कोषाध्यक्ष बी पी शर्मा सहित विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष सामिल हुए।