सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज, रायसेन
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सेफ क्लिक-2026” साइबर जागरूकता अभियान के तहत आज रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।

सुल्तानगंज थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने के खतरे, साइबर फ्रॉड और डिजिटल सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान साइबर स्वच्छता अपनाने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने का संदेश भी दिया गया। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान से आम नागरिक, विशेषकर युवा और विद्यार्थी, साइबर अपराधों से बचाव के प्रति अधिक सजग होंगे। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।