Let’s travel together.

दबंगों का एलान– कोई आदिवासियों को पानी पिलाएगा उसे मार डाला जाएगा

0 588

-वोट न देने पर आदिवासियों को पानी न भरने देने की सजा
-सहरिया क्रांति ने की पुलिस अधीक्षक को शिकायत

शिवपुरी । मुबारकपुर गाँव में आदिवासियों पर दबंगों के जुल्म की पराकाष्ठा हो रही है अब चुनाव में वोट न देने पर उन्हें पीने के पानी को तड़पाया जा रहा है गाँव में यह एलान कर दिया कि कोई भी आदिवासी बस्ती के लोगों को पानी पिलाएगा तो उसे जान से मार दिया जायेगा चुनाव में दबंगों के प्रत्याशी को वोट न देने के कारण गरीब आदिवासियों को पीने के पानी से वंचित करने वाले तत्वों पर कार्यवाही की मांग को लेकर टामकी पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम मुबारकपुर के आदिवासियों ने आज पुलिस अधीक्षक को सहरिया क्रांति के बैनर तले शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस अधीक्षक को की शिकायत में आदिवासियों ने बताया कि हम सभी टामकी पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम मुबारकपुर के अति गरीब सहरिया आदिवासी समुदाय के लोग हैं ।


हमारी पंचायत से दंगल गुर्जर नामक दबंग चुनाव लड़ रहा था जिसे वोट देने के लिए गोपाल दांगी व टिंकू दांगी हम पर दबाव बना रहे थे लेकिन हमने उसे वोट नहीं दिए तो उसने हमारी बस्ती के पानी के स्त्रोत बंद कर दिए । गाँव में यह एलान कर दिया कि कोई भी आदिवासी बस्ती के लोगों को पानी पिलाएगा तो उसे जान से मार दिया जायेगा 25 जून से मतदान व वोटों की गिनती के बाद हमे पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है हम सभी दूर नदी का गन्दा पानी पीने को विवश हैं जिससे हमे बीमारियों का खतरा है
आदिवासियों ने बताया कि उक्त दबंग अपने आपको पुलिस से मिला बताते हैं और कहते हैं कि पुलिस थाने को जेब में डालकर चलता हूँ ,पुलिस हम पर कोई कार्यवाही नहीं करेगी .सभी ने लिखित आवेदन देकर दबंगों पर कार्यवाही की मांग की है
इनका कहना है-
सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन का कहना है कि मुबारकपुर के आदिवासी महिला पुरुष आज मेरे पास आये व् अपनी व्यथा बताई है । आदिवासियों के पानी के साधन दबंगों ने कब्जे में ले लिए हैं साथ ही निजी बोर व सरकारी बोर हेंडपम्प पर भी कब्जा जमा लिया है जिससे पूरी सहरिया आदिवासी बस्ती के लोग पानी को तडप रहे हैं ,मैंने पूरा मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में ला दिया है,दबंगों पर कार्यवाही होना चाहिए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811