Let’s travel together.

गांधीधाम: बच्चों की किताब में बीफ खाने का जिक्र, स्कूल को मांगनी पड़ी माफी

0 80

गुजरात के कच्छ जिले में एक स्कूल की किताब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. किताब को लेकर बच्चों के अभिभावक और हिंदू संगठन आक्रोशित हैं. नौबत तो यहां तक आ गई कि स्कूल प्रशासन को इस किताब को लेकर अभिभावकों और हिंदू संगठनों से माफी तक मांगनी पड़ गई. वहीं अभिभावकों और हिंदू संगठनों ने स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

बता दें कि मामला कच्छ जिले के गांधीधाम स्थित ‘गो गोयनका’ स्कूल का है. स्कूल की एक किताब में गाय के बारे में जानकारी देने वाले पैराग्राफ में विवादित पाठ लिखा गया है. किताब में बताया गया है कि गाय का मांस खाया जा सकता है. जब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों ने इस पाठ को देखा तो वह हैरान रह गए.

हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

बच्चों के परिजनों ने हिंदू संगठनों को इस बारे में बताया. इस पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी अभिभावकों को लेकर स्कूल पहुंचे और किताब के गाय माता वाले पाठ पर कड़ा विरोध जताया. स्कूल में हंगामा बढ़ता देख आनन-फानन में स्कूल प्रशासन हरकत में आया और गाय वाले पाठ पर अपनी तरफ से माफी मांगी.

‘गो गोयनका’ स्कूल का मामला

साथ ही स्कूल प्रशासन ने कहा कि जल्द ही इस किताब में गाय वाले पाठ में जो अशुद्धियां हैं, उसको हटाया जाएगा. बता दें कि गांधीधाम के ‘गो गोयनका’ स्कूल में छोटे बच्चों के लिए लिखी गई अंग्रेजी की एक किताब में यह बताया गया था कि गोमांस खाया जा सकता है. यह विवादास्पद पाठ गाय के बारे में पैराग्राफ में लिखा गया था.

स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इसी को लेकर आगबबूला हुए बच्चों के अभिभावकों और हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. गाय के विवादित पाठ वाले मामले ने काफी तूल पकड़ा, जिससे स्कूल में हंगामा मच गया. घटना के बाद आखिरकार स्कूल प्रशासन ने माफी मांगी. हालांकि बच्चों के अभिभावक और हिंदू संगठन स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811