Let’s travel together.

मकान की निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 बच्चों सहित चार की मौत चार घायल

0 657

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

– रविवार की शाम 4 बजे रायसेन जिले के सिलवानी तहसील मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर राजमार्ग 44 पर बसे ग्राम चंदनपिपलिया में तेज बारिश में कच्चे मकान मेे निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 3 बच्चों सहित एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही घटना में चार घायल हुये है। घटना की सूचना मिलने पर 100 डायल और एम्बुलैस से सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी लाया गया।

– घटना की जानकारी लगते ही तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, एसडीओपी राजेश तिवारी सिविल हाॅस्पिटल पहुंचे और वहां से घटना स्थल पर रवाना हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चंदनपिपलिया में विश्राम अहिरवार एवं मुन्नालाल अहिरवार एक झोपड़ीनुमा कच्चे मकान में निवास में करते थे। मुन्नालाल अहिरवार की प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान स्वीकृत हुआ था कच्चे मकान से लगकर आवास योजना के तहत मकान निर्माण किया जा रहा था। रविवार की शाम लगभग 4 बजे अचानक तेज आंधी बारिष में निर्माणाधीन की दीवार कच्ची मकान पर गिर गई। घटना में संध्या पिता विश्राम अहिरवार उम्र 8 साल, रितिक पिता अजमेर अहिरवार उम्र 5 साल, पूर्वी पित मलखान अहिरवार उम्र 1 साल, अखिलेश पिता मुन्नालाल अहिरवार उम्र 30 साल की मौत हो गई। वही घटना में रोशनी पिता रोकड़ अहिरवार उम्र 17 साल, रंजना पिता मुन्नालाल अहिरवार उम्र 16 साल, शिवानी पिता मुन्नालाल अहिरवार उम्र 14 साल, मानकुंअर पिता मुन्नालाल अहिरवार उम्र 19 साल घायलो का सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी में इलाज किया जा रहा है।
इस संबंध में एसडीओपी राजेश तिवारी का कहना है कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। घायलों का समुचित इलाज के निर्देश दिये गये है। घटना स्थल पर पहुंचने पर वास्तविक स्थिति से मुआयना किया जावेगा।

बाइट-राजेश तिवारी SDOP

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |     बेतवा तट पर हुआ कविता पाठ, कामरेड माधोसिंह को समर्पित रहीं गोष्ठी     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले शिवपुरी में बिजली कंपनी की मनमानी! स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन बदलाव थोपने का आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811