Let’s travel together.

MPTODAY की खबर का असर,शाहपुर के गांव खेरुआ टोला में ठेकेदार ने डाली नलकूप मे मोटर,नलजल योजना हुई शुरु

0 130

ग्रामीणो ने MPTODAY NEWS को धन्यवाद दिया

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाहपुर के गांव खेरुआ टोला में एक वर्ष पहले नल जल योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई थी। बोर भी कराया गया था मगर बोर में मोटर नहीं डाली गई थी। जिससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो रहे थे। गांव के ग्रामीण डेढ़ किलोमीटर तीन रेल की पटरी पारकर मुक्तापुर से पानी लाने को मजबूर हो रहे थे।
जिसकी एमपी टुडे ने शनिवार मुख्य रूप से को प्रकाशित की थी इसके तुरंत बाद ठेकेदार पंकज चौधरी द्वारा बोर में पानी की मोटर डालकर पाइपलाइन चालू कर दी गई है पाइप लाइन में पानी आने के बाद सभी ग्राम वासियों ने राहत की सांस ली है। और कहां है कि अगर एमपी टुडे मुख्य रूप से खबर प्रकाशित नहीं करता तो न जाने कितने दिन तक हम लोगों पानी के लिए परेशान होना पड़ता।

खेरुआ टोला में रहने वाले प्रीतम सिंह, भरत सिंह, प्रकाश सिंह, राजकुमारी गोंड, रेखा गोंड, इमरती बाई गोंड, ने एमपी टुडे के को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। और कहां है कि एमपी टुडे के संवाददाता ने हमारी समस्या को सुनने के बाद खबर प्रकाशित की थी जिस कारण आज हम लोगों को पानी मिलना प्रारंभ हो गया है।

ठेकेदार पंकज सांसद का कहना हे कि पाइपलाइन पहले ही डाल दी गई थी किसी कारण बस बोर में मोटर नहीं डाली जा सकी थी जिस कारण गांव को पानी नहीं मिल पा रहा था अब हमने बोर में मोटर डाल दी है सभी ग्राम वासियों को अब पानी मिलना प्रारंभ हो गया है।

–

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |     बेतवा तट पर हुआ कविता पाठ, कामरेड माधोसिंह को समर्पित रहीं गोष्ठी     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले शिवपुरी में बिजली कंपनी की मनमानी! स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन बदलाव थोपने का आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811