रायसेन। जिला मुख्यालय के सागर मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ पोस्ट ऑफिस के सामने एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और बीच सड़क पर पलट गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 11:40 बजे की है। डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे आस-पास के लोग सहम गए।

गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण सड़क पर ट्रैफिक कम था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। रायसेन नगर में डंपरों की रफ्तार वेलगाम हो गई है जिनके खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से डंपर चालकों के हौसले बुलंद है।