Let’s travel together.

बसंत पंचमी से पहले खेतों ने पीली चादर ओढ़ी, सरसों के फूलों से महका अंचल

0 110

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

बसंत पंचमी के आगमन के साथ ही ग्रामीण अंचलों में प्रकृति ने मानो उत्सव का श्रृंगार कर लिया है। खेतों में लहलहाते सरसों के पीले फूल दूर-दूर तक फैली सुनहरी चादर जैसे दिखाई दे रहे हैं। ठंडी हवाओं के बीच खिली सरसों न केवल किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है, बल्कि पूरे इलाके को प्राकृतिक सौंदर्य से भर रही है।दीवानगंज ,अंबाडी ,सेमरा सहित ग्रामीण अंचलों में 23 जनवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी।ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह कई कार्यक्रम होंगे।
बसंत पंचमी को ज्ञान, विद्या और नई शुरुआत का पर्व माना जाता है। इसी के साथ यह ऋतु परिवर्तन का भी संकेत देता है। जैसे ही बसंत आया, खेतों में सरसों पूरी तरह खिल उठी। पीले फूलों की खुशबू और मधुमक्खियों की गुनगुनाहट से गांवों का माहौल खुशनुमा हो गया है।
निवास मीणा, सुरेश साहू, दिगपाल नायक, महेंद्र नारायण आदि
किसानों का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल रहने से फसल अच्छी होने की उम्मीद है। सरसों की भरपूर पैदावार से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की आशा है। वहीं ग्रामीणों और राहगीरों के लिए ये खिले हुए खेत आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, लोग रुक-रुक कर प्राकृतिक नज़ारों को निहारते नजर आ रहे हैं। कई राहगीर खेत में खड़े होकर अपनी सेल्फी लेकर मोबाइल में अपलोड कर रहे हैं।
बसंत पंचमी के साथ ही पीले वस्त्र, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रौनक भी बढ़ गई है। कुल मिलाकर, सरसों के फूलों ने बसंत के स्वागत को यादगार बना दिया है और गांव-देहात में उल्लास का माहौल बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मौसम ने पकड़ी रफ्तार! MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं से बढ़ी चिंता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     ‘श्री कृष्ण जन्मोत्सव’ का विशाल आयोजन,तैयारियां शुरू     |     साईंखेड़ा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जांच में प्राचार्य दोषी, कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन आयुक्त कार्यालय भेजा     |     जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली सचिवों की समीक्षा बैठक,सचिवों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण     |     शिवपुरी में झमाझम बारिश से निचली बस्तियों में भरा पानी, अवैध कॉलोनियों में जलभराव     |     संपादकीय :: कृष्ण को पूजने से ज्यादा जरूरी है, कृष्ण को समझना     |      एच.पी. स्कूल परिसर बना वृंदावन: राधा-कृष्ण के परिधान में पहुंचे बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा     |     15 दिन बाद तीन घंटे रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; अंबाडी में डेढ़ फीट तक भरा पानी     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:: एम्स और पीपल्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811