Let’s travel together.

अवैध तीन मंजिला व्यावसायिक भवन निर्माण की जांच की मांग, नगर पालिका को सौंपा आवेदन

0 47

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संयम जैन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है। कि वार्ड क्रमांक-12 स्थित इंद्रा नगर में एक व्यक्ति द्वारा बिना वैधानिक अनुमति के तीन मंजिला व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया गया है। आवेदन के अनुसार उक्त निर्माण शासन एवं प्रशासन के नियमों की अनदेखी कर किया गया है।तथा संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं की गई।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है। कि जिस भूमि पर भवन का निर्माण किया गया है।वह मूल रूप से आवासीय उपयोग के लिए आवंटित थी, लेकिन वहां व्यावसायिक दुकानें बनाकर उनका संचालन किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया गया है।कि दुकानों से प्रतिमाह किराया एवं पगड़ी राशि भी वसूली जा रही है।

संयम जैन ने अपने आवेदन में मांग की है। कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि भवन निर्माण की सभी वैधानिक स्वीकृतियां प्राप्त की गई थीं।या नहीं। यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है। तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा शासन को हुए संभावित राजस्व नुकसान की भी जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

मामले की गंभीरता को जिम्मेदार अधिकारी हल्के में लेकर छोड़ देते है। वहीं जिससे मंडीदीप नगर पालिका को राजस्व की लगातार हानि हो रही है। पर इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते है।

इनका कहना हैं

आपके द्वारा जानकारी दिए कि वार्ड 12 बिना अनुमति भवन निर्माण किया गया है। मैं आवेदन की जांच करवाता हूं इसके बाद जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

सुधीर उपाध्याय  सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811