Let’s travel together.

विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बाबा महाकाल के महाकाल लोक का उद्घाटन करेंगे-वीडी शर्मा

0 224

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

यह हमारा सौभाग्य है कि महाकाल लोकार्पण में प्रधानमंत्री मां. नरेन्द्र मोदी जी आशीर्वाद लेने आ रहे है ओर वे महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे । भारतीय जनता पार्टी के साथ उज्जैन वासियों के लिए भी ये गौरव का विषय है की विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बाबा महाकाल के लोक का अर्थात महाकाल लोक का उद्घाटन करेंगेहम सौभाग्यशाली हैं कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं । इतने पुनित और महत्वपूर्ण कार्य में सहभागिता करने का ये अवसर हम सबको अपने पुनित कार्यों के परिणाम स्वरूप प्राप्त हुआ है ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। श्री शर्मा ने कहा कि ये सांस्कृतिक धार्मिक अभ्युदय का समय है हम सब बाबा महाकाल के ऋणी हैं जो उनकी कृपा से हमें ये अवसर प्राप्त हुआ है ! यह कोई सामान्य घटना नही है काशी, केदारनाथ के बाद राम मंदिर का निर्माण उसके बाद महाकाल लोक का लोकार्पण अपने जीवन का ऐसा छण है जिसे हम कभी नही भूल सकते यह नेतृत्व की इच्छशक्ति के कारण ही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की इच्छाशक्ति का परिणाम है जो यह कार्य हो रहा है मंत्री से लेकर सभी इस कार्य में लगे है पूरे देश के लोग महाकाल की भव्यता को देखेंगे । 1 लाख से अधिक लोगों को आमंत्रण। हर घर दीपक लगाने का कार्य होगा । 64634 बूथों पर दीपक लगाने का कार्य ,1070 मंडलों में एलइडी स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण, भजन कीर्तन, संतों का संम्मान होगा । पूरे मध्यप्रदेश में हर एक कोना इस कार्यक्रम को देखेगा । चम्बल, नर्मदा नदी सहित 170 स्थानों से जल लाएंगे । उज्जैन में महाकाल मय वातावरण है ये संदेश पूरे विश्व में जाना चाहिए ये जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं और उज्जैन वासियों के कंधे पर हैं ! बाबा महाकाल ही हमें इस कार्य को करने की शक्ति प्रदान करेंगे ! मीडिया प्रभारी दिनेश ने बताया कि बैठक में सत्यनारायण जटिया, सांसद अनिल फिरोजिया, पारस जैन, मुकेश टटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणि मालवीय, बहादुरसिंह चौहान, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जगदीश अग्रवाल, वीरेंद्र कावड़िया, इकबालसिंह गांधी, रमेश शर्मा, राजेन्द्र भारती, सनवर पटेल, राजपालसिंह सिसोदिया, सचिन सक्सेना, संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811