Let’s travel together.

बाइक चोरी में सचिन साहू पथरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 168

ड्यूटी पर गए श्रमिक की वंदना फेक्ट्री के सामने से की थी बाइक चोरी

सुरेंद्र जैन धरसीवा

धरसीवां की सिलतरा चौकी पुलिस ने बाइक चोरी का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है इस मामले में बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने सचिन कुमार साहू निवासी पथरी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
दरअसल सिलतरा की वंदना फेक्ट्री में कार्यरत श्रमिक गुलाब सिंह ओडके ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को दोपहर में अपने यामाहा मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन ई 0268 को वंदना ग्लोबल कम्पनी के गेट के सामने पार्किंग स्थल में खडी करके लॉक करके अंदर काम करने गया था,लेकिन जब रात्रि में बाहर आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल वहां से गायब थी।
पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया ओर पतासाजी शुरू की बाइक चोरी का पता लगाने पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे और मुखबिरों की मदद भी ली जिसमें अंततः पुलिस को बाइक ले जाते एक युवक दिखाई दिया ओर जब पुलिस ने युक्त युवक के बारे में पता किया तो वह पथरी निवासी सचिन कुमार साहू था पुलिस ने सचिन साहू की पतासाजी शुरू की ओर अंततः सचिन कुमार साहू को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली
पुलिस ने अपराध क्रमांक 545/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत चोरी की वाइक सहित आरोपी सचिन कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |     ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क     |     महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल, कुछ साल में ही उखड़ी डामर; गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन       |     आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार     |     नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस     |     यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई     |     एमपी में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी पुलिस, जेल, फायर और आबकारी विभाग की भर्तियां     |     सलामतपुर सहकारी संस्था में सहकारिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811