Let’s travel together.

खबर का असर ::15 दिन से खाली पड़ी पीने के पानी की टंकी भरी गई, राहगीरों को हुई सहूलियत

0 385

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर 15 दिन से खाली पड़ी पीने के पानी की टंकी की खबर को 4 अप्रैल सोमवार को एमपीटुडे वेबसाइट ने फेक्ट्री चौराहा पर पीने के पानी की टंकी बनी शोपीस, प्यास बुझाने इधर उधर भटक रहे राहगीर शीर्षक के साथ प्रमुखता से अपनी वेबसाइट में प्रकाशित किया था। खबर लगने के बाद एक बड़ा असर देखने को मिला है उदासीनता बरतने वाले जिम्मेदार आनन-फानन में नींद से जागे और बुधवार को खाली पड़ी पीने के पानी की टंकी को भरा गया।

 

बता दें कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर बनी पानी की टंकी जिसे राहगीरों के लिए गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए स्थापित किया गया था। मगर 15 दिन से ऐसी भीषण गर्मी में जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था। और टंकी में पानी नहीं भरा रहा था। जिसकी वजह से अपनी प्यास बुझाने के लिए राहगीरों व बस यात्रियों को यहां-वहां भटकना पड़ रहा था। इस समस्या को एमपीटुडे वेबसाइट ने प्रमुखता के साथ छापा था। खबर छपने के बाद ही बड़ा असर हुआ और बुधवार को पानी की टंकी भर गई। जिससे राहगीरों को ऐसी भीषण गर्मी में राहत मिली और पानी के लिए यहां वहां परेशान नहीं होना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने समस्या का समाधान करवाने के लिए एमपीटुडे वेबसाइट का आभार व्यक्त किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811