Let’s travel together.

देवास में स्विफ्ट कार से बड़ी मात्र में अवैध शराब जप्त

0 462

देवास से अरविंद चौकसे

देवास आबकारी विभाग द्वारा शहर सहित जिले में अवैध शराब को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की जा रही है।जिसके बाद भी अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लग रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब का निर्माण कर विक्रय किया जा रहा है। इधर आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव ने मुखबिर की सूचना पर एक कार से अवैध शराब पकड़ी है।

दरअसल आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। सूचना पर प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त आरपी दुबे के मार्गदर्शन में मक्सी बायपास पर स्विफ्ट कार यूपी 93 एएक्स 9807 को रोककर तलासी लेने पर 75 क्वार्टर देसी शराब के मिले। आबकारी ने मौके से चालक सत्येंद्र पिता जितेंद्र सिंह निवासी बिलावली को गिरफ्तार कर कार को जप्त किया। इस दौरान एक ढाबे पर तलाशी ली गई तो 15 क्वार्टर देसी शराब से मिले। आबकारी ने 2 प्रकरण आबकारी की धारा 34(1) क के तहत बनाये। जप्त शराब एवं वाहन की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है।कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, डीपी सिंह, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, दीपक, सनत ओझा, आशीष मौजूद थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811