नवागत पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के आते ही एक्शन में जिले की पुलिस
बम्होरी तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी नगर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है।थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत ने अपने पूरे स्टाफ के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।चौक–चौराहों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाक़ों में पुलिस जवानों ने कड़ी चौकसी के साथ गश्त की ताकि किसी भी तरह की अराजकता या अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत लगाम लगाई जा सके।
टीआई प्रीतम सिंह राजपूत ने लोगों से अपील की अफवाहों पर ध्यान न दें… किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।नगर में त्योहारों और आयोजनों के मद्देनज़र यह एहतियाती कदम उठाया गया हे।जिससे बम्होरी में शांति-व्यवस्था बनी रहे और लोग निर्भय होकर अपने कार्यों में शामिल हो सकें।
हर कदम पर पुलिस का सतर्क पहरा
नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती बड़ी है,
लेकिन पुलिस ने भी अपनी तैयारी और ताक़त दोगुनी कर दी है।
थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत स्वयं मोर्चा संभाले हुए…
स्टाफ के साथ जवान, पूरे अनुशासन और कठोरता के साथ
नगर का सम्पूर्ण निरीक्षण करते नज़र आए।

पुलिस अभियान का उद्देश्य
• अफवाह फैलाने वालों पर नकेल
• असामाजिक तत्वों की पहचान
• रात के समय अनावश्यक भीड़ पर नियंत्रण
• आयोजन और त्योहारों के दौरान सुरक्षा
• आम जनता को भरोसा और सुरक्षा का एहसास
TI प्रीतम सिंह राजपूत का संदेश “नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिक ज़िम्मेदारी है।
किसी को भी क़ानून तोड़ने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।
जनता से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें
और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।”
नागरिकों का मानना है किपुलिस की चौकसी देखकर अच्छा लग रहा है।इससे हम खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।दुकानदारों में खुशी का माहौल व्यापारियों का कहना हे कि व्यापार में भी सुरक्षा की बड़ी ज़रूरत होती है,पुलिस के इस एक्शन से हमें बहुत सहारा मिला है।
पुलिस की रणनीति
मुख्य मार्गों पर नाइट डोमिनेशन,संवेदनशील पॉइंट्स पर गश्त तेज़,
अराजक तत्वों की निगरानी,CCTV फुटेज की मॉनिटरिंग,भीड़ नियंत्रण की विशेष तैनाती,पुलिस की यह मुहिम साफ़ कर रही है कि जो शांति भंग करेगा, वो सीधा शिकंजे में आएगा।दुष्कर्म, अवैध हथियार, नशा, मारपीट ज़ीरो टॉलरेंस,जनता के लिए पुलिस का संकल्“आपकी सुरक्षा, पुलिस की जिम्मेदारी”24×7 आपातकालीन सहायता
पुलिस और जनता मिलकर ही मजबूत समाज बनाएंगे