Let’s travel together.

आक्रोशित कुर्मी समाज ने सोशल मीडिया पर समाज को अपमानित करने वाले के विरुद्ध दिया ज्ञापन,कठोर कार्रवाई की मांग

0 152

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन

सागर जिले के रहली तहसील निवासी एक व्यक्ति द्वारा समस्त कुर्मी समाज के खिलाफ अशब्दों का प्रयोग करके शोशल मीडिया पर रील डालकर अपमानित किए जाने के विरोध में आज बेगमगंज तहसील भर से कुर्मी समाज के सैकड़ों आक्रोशित लोग दशहरा मैदान पर एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार प्रमोद उइके को सौंपकर समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले संबंधित फूहड़ व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

मप्र कुर्मी क्षत्रिय समाज बेगमगंज नगर इकाई के अध्यक्ष डॉ. दीपक पटेल एवं ग्रामीण अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो स्वजन बंधुओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में रहली क्षेत्र के मुरारी पाण्डे उर्फ झुन्नू पांडे निवासी ग्राम मड़िया सन्दई तहसील रहली ( सागर ) के द्वारा समस्त कुर्मी क्षत्रिय समाज के व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके सार्वजनिक रूप से गाली- गलौंच करते हुए जातिगत रूप से अपमानित किया गया है।
सागर जिले के गढ़ाकोटा एवं रहली तहसील जिला सागर में बड़ी संख्या में कुर्मी क्षत्रिय समाज निवासरत है।
30 नवम्बर को मुरारी पाण्डे पिता भगवतशरण उर्फ झुन्नी पाण्डे निवासी ग्राम मढिया (संदई) तहसील, थाना रहली जिला सागर के द्वारा सोशल मीडिया पर 6-7 मिनिट का एक विडियो वायरल किया गया है। जिसमें समस्त कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोगों को कई बार गाली-गलौच करते हुए अशब्दों का प्रयोग कर जातिगत रुप से अपमानित किया है।
इस कारण समाज के सभी लोगों को मानसिक एवं सामाजिक आघात पहुंचा है।
कथित मुरारी पाण्डे के द्वारा किए गए , इस कृत्य के कारण कुर्मी- क्षत्रिय समाज के सभी लोगों में आक्रोश व्यप्त है।
उक्त व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कुर्मी समाज ने चेतावनी दी है कि समाज में सनातनधर्मियों के वर्गों के बीच वैमनस्यता एवं अशांति फैलाने वाले कथित मानसिक फूहड़ व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, अन्यथा सामाजिक संतुलन बिगड़ सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811