सी के पारे रायसेन
जिले की सहकारी समितियों में कार्यरत प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों का कहना है कि महीनों तक वेतन लंबित रहने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
कर्मचारियों का आरोप है कि वे नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वेतन भुगतान में लगातार देरी हो रही है। उनका कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर महोदय एवं संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
कर्मचारियों ने शासन और विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य में समय पर वेतन देने की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
अब सभी की नजर संबंधित विभाग और शासन पर है कि कर्मचारियों की इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक किया जाता है।