शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
मप्र राज्य बीज एवं फॉर्म विकास निगम से किसानों द्वारा खरीदा गया गेंहू का बीज खराब निकला , किसान मय गेंहू की बोरी सहित एसडीएम को ज्ञापन देने शिकायत करने पहुंचे।
एसडीएम शौरभ मिश्रा को गेंहू की बोरी से खराब घूना हुआ गेंहू निकलने पर गेंहू बीज की बोरियां लेकर पहुंचे कृषक ।
किसानों में धीरेन्द्र मिश्रा एवं जगदीश सिंह निवासी बेगमगंज के द्वारा एसडीएम के नाम एक आवेदन देकर निगम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मप्र राज्य बीज एवं फॉर्म विकास निगम से 4350 रुपए प्रति क्विटल की दर से खरीदा था।
जब दोनों किसानों ने खेत पर ले जाकर बुआई के लिए बोरी खोली तो उसमें गेहूं का बीज घटिया स्तर का घुना , कचरा मिला और दलिए के समान टूटा हुआ निकला जिसमें तीलूले ( घुन के कीड़े ) बहुत ज्यादा मात्रा में थे। गेंहू बीज आधा पाउडर बन गया है।
तब किसानों ने एसडीएम को आवेदन देकर इसकी शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई के साथ अच्छी क्वालिटी का दूसरा बीज दिलवाने की गुहार लगाई है।
इस संबंध में मप्र राज्य बीज एवं फॉर्म विकास निगम बेगमगंज के प्रभारी रामचन्द्र नागर का कहना है कि 1165.60 क्विटल गेंहू बीज था जिसमें से 503 क्विटल 71 किसानों एवं सेवा सहकारी समिति सुनेहरा , पन्दरभटा , बेगमगंज एवं कृषि विकास को बिक चुका है।
मसूर का बीज 12 क्विटल , चना 159 क्विटल 30 किलोग्राम आया है। जो किसानों को विक्रय किया जा रहा है।
जो किसान केवल दो बोरी खराब बीज होने का आरोप लगा रहे हैं तो अभी तक किसी भी अन्य किसान ने खराब बीज निकलने की शिकायत नहीं कि हैं। यदि दोनों किसान आएंगे तो उन्हें बीज बदलकर दे दिया जाएगा।