Let’s travel together.

आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला,टूटा सब्र का बांध जड़े बैंक में ताले किया धरना प्रदर्शन

0 79

सुरेंद्र जैन धरसीवा

आईडीबीआई एफडी घोटाला मामले में सोमवार को पीड़ितों के सब्र का बांध टूट गया ओर पीड़ितों ने बैंक के सामने धरना प्रदर्शन कर बैंक में ताले जड़ दिए।
करीब डेढ़ माह से लगातार शासन प्रशासन विधायक सांसद पूर्व मुख्यमंत्री आदि को ज्ञापन देते देते ओर बैंक एवं पुलिस थाना के चक्कर लगाते लगाते थक चुके बैंक की धोखाधड़ी के शिकार सभी पीड़ितों ने शुक्रवार को दिए अल्टीमेटम का समय समाप्त होते ही सोमवार से बैंक के अनिश्चितकालीन सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया ओर बैंक में तालाबंदी कर दी

खबर मिलते ही एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला धरसीवा पहुंचे इधर धरना प्रदर्शन के बाद पीड़ितों ने बैंक से लेकर थाना तक पैदल बैंक के खिलाफ नारे लगाते हुए जुलूस निकाला जो पुलिस थाना तक पहुंचा यहां पीड़ितों की एडिशनल एसपी बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ लंबी चर्चा चली हालांकि चर्चा में कोई सार्थक हो नहीं निकल सका पीड़ितों ने पुलिस थाना के सामने भी बैंक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
पीड़ित गोवर्धन दीवान श्रीमती शकुंतला दीवान नरेंद्र वर्मा शेषनारायण रोशनी वर्मा आदि का कहना है कि बीते करीब डेढ़ माह से वह कभी थाना तो कभी बैंक के चक्कर काट रहे है पुलिस थाना में सभी पीड़ित आवेदन भी दे चुके लेकिन अभी तक तत्कालीन बैंक प्रबंधक सहित सभी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ न ही उनकी राशि मिली है मौखिक आश्वासन तो दे रहे लेकिन लिखित में नहीं दे रहे
पीड़ितों का कहना है कि आज उन्हें आवश्यक कार्यों से पैसों की आवश्यकता है यदि उनका ही जमा धन बैंक उन्हें समय पर न दे तो बैंकों में जमा करने का मतलब ही क्या रहा पीड़ितों का आरोप है कि बैंक के सभी जिम्मेदारों पर तत्काल मामला दर्ज हो ओर उनकी राशि वापस हो अन्यथा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा

कांग्रेस समर्थन में उतरी
कांग्रेस पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने उनके समर्थन में उतर आई है प्रदेश कांग्रेस ओबीसी के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल पूर्व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उधो राम वर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वर्मा सरपंच साहिल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पीड़ितों के धरना प्रदर्शन में सामिल हुए ओर पीड़ितों के साथ नारेबाजी करते हुए पुलिस थाना भी पहुंचे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |     कोर्ट पेशी पर जा रहे युवक की मौत, गर्भवती पत्नी और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़     |     महिला स्व सहायता समूह ने संभाली उपार्जन केंद्र की कमान     |     मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ द्वारा अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं प्रशासक का किया स्वागत     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया एमसीयू की पत्रिका “कॉन्स्टिट्यूशन टू कम्युनिकेशन” का किया विमोचन     |     प्रधानमंत्री की अपील के अनुक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने काफिले से हटाई फॉलो एवं पायलट सुविधा     |     सुशासन तिहार प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद की कड़ी- अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811