Let’s travel together.

नशा मुक्त भारत अभियान शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0 48

सुरेंद्र जैन धरसीवा

थाना टिकरापारा की टीम द्वारा शहीद संजय यादव हायर सेकेंडरी स्कूल, संजय नगर में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक धीरेंद्र बंजारे, सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक दानेश्वर साहू, आरक्षक भारतेंद्र साहू तथा नंदलाल अग्रहरि द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया तथा जागरूक नागरिक बनने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ शुभा तिवारी, व्याख्यातागण अर्चना मिश्रा अदिति वर्मा निवेदिता हलधर एवं एनसीसी प्रभारी डाली यादव सहित, शिक्षक विनोद यादव और अजरा बेगम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

थाना टिकरापारा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह बघेल ने बताया कि विद्यालयों एवं समुदायों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे, जिससे युवाओं को सही दिशा प्रदान की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811