राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोंम्पे ने दी जानकारी
धीरज जॉनसन, दमोह
नामदेव समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन स्थानीय निजी होटल में किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय नामदेव महासभा नई दिल्ली नामदेव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोंम्पे, राष्ट्रीय समन्वयक अनंत जांगजोड, नामदेव विकास परिषद के अध्यक्ष अरुण नामदेव का आगमन हुआ। बैठक उपरांत मंचासीन अतिथियों द्वारा पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों के द्वारा संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज का पूजन किया गया जिसके उपरांत अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत अभिनंदन किया गया, आदर्श नामदेव सेवा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देखकर उनका सम्मान किया गया।

नामदेव समाज के अध्यक्ष राजू नामदेव के द्वारा स्वागत भाषण एवं अतिथि परिचय प्रदान किया गया। इसके उपरांत नामदेव विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष अरुण नामदेव के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए 17 एवं 18 जनवरी को नागपुर में होने वाले महा सम्मेलन में चलने का नारा बुलंद किया।
राष्ट्रीय समन्वयक अनंत जांगजोड के द्वारा सम्मेलन को लेकर अभी तक आयोजित बैठक, वर्तमान में चल रहे कार्य सहित अन्य जानकारी प्रदान की गई। संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकारात्मक विश्व महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोंम्पे साहब ने सभा को संबोधित करते हुए सम्मेलन की महत्वता के विषय में बताया की भारत सरकार से नामदेव समाज के लिए किन मांगों को लेकर वृहद सम्मेलन किया जा रहा है सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी प्रदेशों से अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे हैं आप सभी को भी एक साथ कार्यक्रम में पहुंचना है। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है जब सरकार को नामदेव एकता की ताकत दिखानी होगी इन्हीं शब्दों के साथ उन्होंने नागपुर चलो का नारा बुलंद किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा आदेश नामदेव एंव आशुतोष नामदेव के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर सम्मान किया गया।
संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मक विश्व महासम्मेलन प्रचार प्रसार रथ को भी उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा रवाना किया गया।
इस अवसर पर समाज के युवा ऋषि नामदेव के द्वारा अपने हाथ से बनाई हुई संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की पेंटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक राजेंद्र नामदेव एवं शिक्षक ओमप्रकाश नामदेव के द्वारा एवं आभार समाज के सचिव बृजेश नामदेव के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संरक्षक मंडल, वरिष्ठ जन, मातृशक्ति सहित युवाओं की उपस्थिति रही।