Let’s travel together.

दुखद हादसा: मोटर पंप से करंट लगने से 18 वर्षीय छात्र की मौत

0 268

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की ​गैरतगंज तहसील के चादोनी गढ़ी गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें करंट लगने से एक 18 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव और मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
​जानकारी के अनुसार, कमलेश लोधी का 18 वर्षीय पुत्र सुमित लोधी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है जब वह अपने खेत पर गाय को पानी पिलाने गया था। बताया जा रहा है कि खेत में पानी देने के लिए जैसे ही उसने मोटर पंप चालू किया, वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। ​कमलेश गैरतगंज के एक्सीलेंस स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। वह अपने परिवार में तीन बहनों में सबसे छोटा और इकलौता भाई था।
​सुमित के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। वह अपनी व्यवहारिकता के कारण परिवार के साथ-साथ गांव वालों के बीच भी काफी प्रिय था। इस अचानक हुई दुर्घटना से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव का बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |     रीवा में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, जांच समिति गठित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811