शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
रायसेन जिला के थाना सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव बोरिया जागीर में एक आदिवासी युवक से 1 अप्रैल की रात कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की थी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना को अंजाम देकर अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के ऊपर मामला दर्ज कर घायल को इलाज के लिए सागर भेजा जहां से घायल युवक की हालत गंभीर देख भोपाल रेफर किया गया जहां पर इलाज के दौरान आदिवासी युवक भरत सिंह पिता गोपीलाल आदिवासी निवासी बोरिया जागीर की मौत हो गई। आदिवासी युवक की मौत की जानकारी लगते ही ग्रामीण थाने पहुंचे और अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2 दिन के अंदर ही एक नाबालिक आरोपी वहीं दूसरा प्रवेश आदिवासी निवासी जेतपुर थाना केसली दोनो हमलावरों को गिरफ्तार कर नाबालिक को किशोर न्यायालय पेश किया वहीं बालक आरोपी को बेगमगंज न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।