बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे
नगर बरेली के बीचो बीच से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-12 की इतनी दुर्दशा हो गयी है कि वाहन तो क्या पैदल चलना भी दूभर हो गया है,उड़ती हुई धूल का गुवार ,बड़े बड़े गड्डे,होना वर्तमान शासन,प्रशासन के वड़वोले पन की कलई खोलता नजर आ रहा है,इस सड़क के निर्माण के लिये अनेको बारनागरिको,व्यापारियो,सामाजिक संस्थाओ ने ज्ञापन सौपे पर मंत्री आये,अधिकारी आये आश्वाश़न दिये ओर चले गये पर आम जनमासन की तकलीफो की परवाह तक नही की ,यही हाल नवनिर्माणित फोर लैन 45का हो रहा है आये दिन घटना,दुर्धटनाये हो रही है सड़क मे सर्पाकार लम्बी लम्बी दरारे हो रही है,सड़क की वदहाल खस्ता हालत पर तरस खाकर व्यापारी संघ ने सडक,शिक्षा ओर स्वास्थ्य से सम्वन्धित मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम मुकेश सिह को ज्ञापन सौपाहै यह भी चेतावनी दी गयी है मांगो का शीध्र निराकरण नही हुआ तो आंदोलन किया जायेगा।
सड़क की वदहाल स्थिति
नगर के वीच से निकलने वाले मार्ग की वदहाल स्थिति से परेशान नागरिको ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुये शीध्र कांकरीट रोड का निर्माण कराया जाये।राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पिपरिया रोड के ब्रिज पर फ्लाईओवरलाईट की मांग करते हुये,सिविल अस्पताल मे बरेली का उन्नयन देखते हुये 100 विस्तर वाला किया जाये।तीसरी मांग बरेली मे म.प्र.शासन द्वारा शासकीय स्तर पर सी एम राईजि़ग स्कूल खोला जाये
यदि 10दिनो के अंदर मांगो को पूरा नही किया गया तो व्यापार महासंघ क्रमवध्द आंदोलन करेगा जिसमे धरना ,भूख हडताल,नगरवन्द एवं अन्य प्रर्दशन कर विरोध प्रकट करेगा।