Let’s travel together.

स्वच्छता से स्वस्थ्य समाज का निर्माण होता हैं युवा इसमे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है- डा संजय जैन

0 184

भोपाल।  बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल द्वारा गोद ग्राम छावनी पठार में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डा संजय जैन ने छात्र छात्राओं एवं स्थानीय नागरिको को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना ही इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य है युवा पीढ़ी इसमे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है युवा ही देश का भविष्य है, और यदि वे स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बना लें तो पूरा समाज स्वस्थ, सुंदर और जागरूक बन सकता है।

अपने उद्बोधन में उन्होंने ग्रामवासियों से भी आह्वान किया कि स्वच्छता को केवल एक दिवस का कार्य न मानकर इसे सतत रूप से अपनाएँ। स्वच्छ वातावरण में ही अच्छे संस्कार, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच का विकास संभव है।इस अवसर पर ग्राम छावनी पठार मे स्वच्छता रैली में छात्र-छात्राओं ने नारों और तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और पूरे ग्राम में स्वच्छता का संदेश फैलाया।

 

महाविद्यालय के डॉ.कमलेश सिंह नेगी , एन. एस. एस. महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गीता चौहान, एन. सी.सी.अधिकारी डॉ. वर्षा चौहान सहित महाविद्यालय के छात्र, छात्राएं एवं शासकीय हाईस्कूल नवीन छावनी पठार की प्राचार्य श्रीमती सुषमा मिश्रा के साथ विद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साह से सहभागिता की यह आयोजन 2अक्टूबर तक सतत रूप से चलता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811