Let’s travel together.

एक बगिया मॉ के नाम परियोजना के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने रोपित किए आम के पौधे

0 126

– स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को समृद्ध बनाने निजी भूमि पर लगाई जा रही है फलोद्यान की बगिया

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची जनपद के ग्राम कचनारिया में एक बगिया मॉ के नाम परियोजना के तहत सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा हितग्राही दीदी श्रीमती मुल्लो बाई के साथ फलदार पौधे रोपित किए गए। उजाला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हितग्राही श्रीमती मुल्लो बाई की आधा एकड़ कृषि भूमि पर एक बगिया मॉ के नाम परियोजना के तहत आम के पचास पौधे रोपित किए गए हैं।

हितग्राही श्रीमती मुल्लो बाई को पौधे क्रय करने तथा रोपित करने और उनकी सुरक्षा हेतु तार फेंसिंग आदि के लिए राशि स्वीकृत की गई है। विधायक डॉ चौधरी द्वारा पौधरोपण के उपरांत सभी को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर श्री राकेश शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रदेश सरकार द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत एक बगिया मॉ के नाम परियोजना शुरू की गई है जिसमें स्व-सहायता समूह की महिलाओं की निजी भूमि पर फलोद्यान की बगिया लगाने हेतु पौधे रोपित किए जा रहे हैं। परियोजना के तहत शासन द्वारा हितग्राहियों को पौधे, खाद, गड्ढे खोदने के साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए कटीले तार की फेंसिंग और सिंचाई के लिए जल कुंड निर्माण हेतु राशि प्रदान की जा रही है।

प्रदेश में पहली बार अत्याधुनिक तकनीक से पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सिपरी सॉफ्टवेयर की मदद ली जा रही है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से पौधरोपण के लिए जमीन का चयन वैज्ञानिक पद्धति (सिपरी सॉफ्टवेयर) के माध्यम से किया गया है। जमीन चिन्हित होने के बाद सॉफ्टवेयर की मदद से ही भूमि का परीक्षण किया गया है। जलवायु के साथ ही किस जमीन पर कौन सा फलदार पौधा उपयोगी है, पौधा कब और किस समय लगाया जाएगा, पौधों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी कहाँ पर उपलब्ध है, यह सब वैज्ञानिक पद्धति (सिपरी सॉफ्टवेयर) के माध्यम से पता लगाया जा रहा है। पौधरोपण का कार्य सही ढंग से हो रहा है या नहीं, पौधे कहाँ लगे हैं, कहाँ नहीं लगे, इसकी ड्रोन-सैटेलाइट इमेज से निगरानी भी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811