Let’s travel together.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं हुई संपन्न 

0 39

बड़वानी।  प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के द्वारा आईआईटी दिल्ली के सहयोग से चलाए जा रहे सर्टिफिकेट कोर्स ए आई तथा फिंनटेक विथ ए आई की प्रथम बैच की कक्षाएं पूर्ण हो चुकी है ।

महाविद्यालय में कक्षाओं का संचालन प्राचार्या डॉ वीणा सत्य के निर्देशन में कंप्यूटर साइंस विभाग में किया गया था । कोर्स के नोडल अधिकारी डॉ श्याम नाईक ने बताया, कि समस्त कक्षाएं कम्प्यूटर साईंस विभाग मे प्रो आदित्य शुक्ला और प्रो अमित कुशवाह की देख रेख में संपन्न हुई । कक्षाओं के पूर्ण होने पर फिंनटेक विथ ए आई के विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए प्रोजेक्ट का सबमिशन तथा मौखिक परीक्षा ऑनलाइन मोड पर आईआईटी दिल्ली के द्वारा दिनांक 26/3/2025 को ली गयी। ए आई के विद्यार्थियों की परीक्षा दिनांक 1, से 5 अप्रैल को होना प्रस्तावित है। परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थीयो को IIT दिल्ली के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। प्राचार्य डॉ वीणा सत्य ने बताया कि कोर्स से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार हुआ है।

छात्रों ने बताया कि इस कोर्स से उन्हें चैट जीपीटी, वॉइस असिस्टेंट, ब्लाकचैन, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, वित्तिय प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारियां प्राप्त हुई । आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों ने बताया कि विद्यार्थियों के प्राप्तांक के आधार पर IIT द्वारा उन्हें अन्य अवसर भी प्रदान किए जाएंगे । IIT दिल्ली के निर्देशानुसार महाविद्यालय में एक ए आई क्लब का भी गठन किया गया है जो ए आई से संबंधित विभिन्न गतिविधियां महाविद्यालय में संचालित करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811